शुक्रवार, 25 मार्च 2016

Haii friends आज फिर लिखने का सोच रही हुँ  पर क्या शायद कोई गीत, कोशिश करती हुँ। उम्मीद है इसे भी आप पसंद करें.

लिख सकु कोई  ऐसा भी गीत  ,जो  गुन -गुना  दे आप प्यार से ,
      लिख सकु कोई  ऐसा भी गीत ,
जो रूठे को मना दे प्यार से
जो बिछड़े को मिला दे, माँ से
जो प्यार से ,आँसू टपका ,दे आँख से
और लिख सकु कोई ऐसा भी  गीत  ,जो गुन गुना दे आप प्यार से
लिख सकु कोई  ऐसा भी गीत
जो कृष्ण को मीरा की  याद दिला दे ,
जो प्रीत को प्रीत से मिला दे ,
जो शब्द को ,अर्थ का समर्पण दे ,और
लिख सकु कोई ऐसा भी गीत जो गुन -गुना दे आप प्यार से।
लिख सकु माँ की प्यार भरी लोरिया
लिख सकु पापा की  प्यार भरी ,डाट
और लिख सकु भाई का वो लाड जो गुन गुना दे आप प्यार से
लिख सकु कोई ऐसा भी गीत जो गुन गुना दे आप प्यार से