शुक्रवार, 10 जून 2016

Hai  friends आज फिर में अपना एक Blog लिख रही हुँ।  जिंदगी की भागम -भाग में कही ना कही हम मुस्कुराना भूल जाते है। और ऐसे में कोई इंसान आपको हँसा दे,आपके चेहरे पर प्यार भरी मुस्कान ला दे, तो यकीन मानिये उससे बेहतर इंसान नहीं दुनिया में। आप किसी रोते हुऐ इंसान को हँसा दे ,यह किसी रब की इबादत से कम  है।  क्या ? जिस वक्त आप किसी के चहरे पर मुस्कान लाते है। उस वक्त आप उस ईश्वर की सीधी प्राथना करते है। आपने एक रोते ,दुखी ,या ,परेशान व्यक्ति को हँसा दिया ,मेरी नजर में तो शायद उसके लिये आपने स्वर्ग वही बना दिया। 

          तभी शायद kapil sharma show इतना Hit हुआ। क्योकि वो लोगो के चहरे पर मुस्कान लाने का काम करते है।  इसलिए लोगो ने इतना सारा प्यार दिया। मेरे दिल मे दिल से Respect  है एसे लोगो के लिये जो हसने और हँसाने का काम करते है। 

     आप कितने ही दुखी और परेशान क्यों ना हो। ?पर जिस वक्त आप अपने दुःख और परेशानियों  में मुस्करा जाते है। यकीन मानिये जिंदगी भी आपकी तकलीफों के आगे घुटने टेक देती है। तभी किसी ने कहाँ है। 

         The great people are those ,   who know ,

          How to smile ,when life forces them to cry .

इसलिये मुस्कुराइये, मुस्कुराने का कोई मौका मत छोड़िये। जिंदगी तो कोई मौका छोड़ेगी नहीं रुलाने का। पर महान लोग तब भी हस्ते है।  जब उनके पास हसने की  कोई वजह नहीं होती। क्योकि वो लोग हसने का महत्व जानते है। 

          जितना आप मुस्कुरा गए उतना वो हर शख्स मुस्कुराएगा जो आपके साथ है। इसलिये मुस्कुराइये और मुस्कुराहट  बाटते रहिये। जितनी  मुस्कराहट आप बाटेंगे उतनी ही ख़ुशी आप की जिंदगी में लौटकर वापसी आएगी। और उतना ही आप अंदर से शांत होते चले जायेंगे। 

    इसलिये हसिये , हसना, खुदा की रहमत है। हसने का काम सिर्फ़ इंसान ही कर सकता है।  कभी आपने किसी जानवर को मुस्कुराते हुए देखा है।  जानवर वो सब काम करता है। जो एक व्यक्ति करता है। पर वो मुस्कुरा नहीं सकता। यह आशीर्वाद भगवान् ने सिर्फ़ और सिर्फ मनुष्य  को दिया है। इसलिये खुश रहिये। 

           हसिये  जोर से हसिये और हसने में कोई कंजूसी मत करिये। यह मुर्दा इंसान को भी जिन्दा दिली देती है।  एक ऐसी दवा है जिसका कोई मोल नहीं है।  यह अनमोल है। यह  बहुत प्यारी है 

             कभी आपने किसी नव -जात शिशु को हस्ते देखा है। जो बिना किसी कारण हस्ता है। उसे तो यह भी समझ में नहीं आता आप उससे क्या और किस भाषा में बात कर रहे है। पर फिर भी वो अपनी प्यारी सी मुस्कान में जवाब देता है।  की मुस्कुराइये और मुस्कुराने का कोई मौका मत छोड़िये। 

      शायद वो नन्हा बच्चा जानता है की यदि वो मुस्कुराएगा तो आप भी मुस्कुरायेंगे। इसलिये शायद वो मुस्कुरा भर देता   है.उस बात अपर जो उसे मालूम भी नहीं आप क्या बोल रहे है। 

            इसलिये मुस्कुराइये और तब तक मुस्कुराइये जब तक आपके आस पास का माहौल खुश नुमा ना हो जाये। 

          हां पर ध्यान से , किसी के आँसूओ पर ली गयी हँसी बेकार है। जब आप मुस्कुरा रहे है।  और आपके सामने वाला आप को देखकर मुस्कुरा रहा है। तभी वो हसी सार्थक है। यदि आप किसी के दुःख में हस रहे है। किसी को परेशान कर के हस  रहे है। तो ऐसी हसी किसी काम की नहीं है।  जो किसी को रुला दे.हसी तो वो होनी चाहिये जो प्यार से बटती चली जाये।और  सब खुश होते चले जाये। 

                  

                               thanku 

with lots of smile